Select Date:

दूसरे विश्व युद्ध के दौर के प्लेन आसमान में भिड़े, US में 6 लोगों की मौत

Updated on 13-11-2022 07:06 PM

आसमान में दो विमानों के टकराने की कल्पना से ही मन में डर बैठ जाता है। अमेरिका के टेक्सास में ऐसी ही घटना के कई लोग गवाह बने। यहां द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो विमान एयर शो के दौरान हवा में ही टकरा गए। घटना के तुरंत बाद ही दोनों विमानों क्रैश हुए और आग लग गई थी। खबर है कि इस दौरान 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

घटना शनिवार को टेक्सास के डेलास की है। यहां द्वितीय विश्व युद्ध की यादगार के तौर पर आयोजित एयर शो के दौरान एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर और बेल पी-63 किंग कोबरा फाइटर टकरा गए। फेडरल एविएशन एडमिनिसट्रेशन (FAA) ने बताया है कि घटना डेलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1.20 बजे हुई।

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी शेयर किए गए हैं। इनमें से एक में नजर आ रहा है कि बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ रहे दो विमान पंखों के जरिए टकरा गए। एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही दोनों विमान आग का गोला बनकर जमीन पर गिरे। बोल्डर काउंटी शैरिफ ऑफिस की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, एक मलबे से दो लोगों के शव मिले हैं। जबकि, एक अन्य दूसरे मलबे मे मिला।

इधर, घटना की गंभीरता के मद्देनजर FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। डेलास मेयर ने ट्वीट किया, 'जैसे कि आप में कई लोगों ने देखा कि हमारे शहर में एयरशो के दौरान एक दुखद घटना हुई। फिलहाल, पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है या मिली जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने घटनास्थल की कमान संभाल ली है। डेलास पुलिस विभाग और डेलास फायर रेस्क्यू की तरफ से मदद पहुंचाई जा रही है।'

दोनों विमानों के बारे में जानते हैं
चार इंजन वाले B-17 बॉम्बर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं, P-63 किंगकोबरा का उस दौरान बेल एयरक्राफ्ट ने तैयार किया था। इसका इस्तेमाल केवल सोवियत एयर फोर्स करती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.