Select Date:

वाह रे पाकिस्तान! गेहूं से लेकर तेल तक सब रूस से लिया, बदले में यूक्रेन को ही भेज दिया हथियारों का जखीरा

Updated on 20-07-2023 01:36 PM

इस्लामाबाद : कुछ महीनों पहले जब पाकिस्तान में आटे का अकाल पड़ा हुआ था तब रूस से उसे गेहूं की खेप के रूप में बड़ी मदद मिली थी। तो पाकिस्तान ने रूस का एहसान कैसे चुकाया? खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने यूक्रेन को नए हथियारों की खेप सप्लाई करने का फैसला किया है। पाकिस्तान इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में है जिससे उभरने के लिए वह सिर्फ मित्र देशों पर निर्भर है। रूस से उसे लगातार कभी सस्ता तेल तो कभी गेहूं मिल रहा है लेकिन बदले में पाकिस्तान ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का फैसला किया है जो रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।


यह खबर तब सामने आई है जब यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा 20 जुलाई को इस्लामाबाद की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई भी बाधित हो रही है क्योंकि उसके हथियारों का भंडार घट रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में पाकिस्तान और यूक्रेन के बीच इस बड़े डेवलेपमेंट की जानकारी दी गई है। यूक्रेनी विदेश मंत्री 20 और 21 जुलाई को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे। वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और पाक पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।
 

युद्ध से पैसा कमाना चाहता है पाकिस्तान

गौर करने वाली बात यह है कि 1993 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह कुलेबा की पाकिस्तान की पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा होगी। आर्थिक रूप से पाकिस्तान के लिए यह सबसे बुरा दौर है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि वह यूक्रेन को हथियार सप्लाई करके रूस-यूक्रेन जंग से पैसा कमाना चाहता है। पाकिस्तानी कंपनियां भी अपने लाभ को बढ़ाने के लिए इस संघर्ष का फायदा उठा रही हैं।


पाकिस्तानी एयरबेस से सप्लाई हो रहे हथियार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने के लिए कथित तौर पर एक एयर ब्रिज का हिस्सा है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, वह इन शिपमेंट को यूक्रेन तक पहुंचाने के लिए विदेशी देशों में डिफेंस सप्लायर और कॉन्ट्रैक्टर्स का इस्तेमाल कर रहा है। यह भी पता चला है कि ब्रिटेन रावलपिंडी में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को यूक्रेनी सेना के लिए सैन्य उपकरणों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक प्रमुख बेस के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.