Select Date:

वाह रे ट्रूडो! कनाडा की संसद के स्‍पीकर को पीएम ने बताया नाजी सैनिक के सम्‍मान का दोषी, फिर खुद माफी भी मांग ली

Updated on 28-09-2023 01:20 PM
ओटावा: कनाडा की संसद में पिछले दिनों एक पूर्व नाजी सैनिक के सम्‍मान पर जमकर बवाल हुआ था। अब इस विवाद पर देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने माफी मांग ली है। नाजी यूनिट के लिए लड़ने वाले एक यूक्रेन के नागरिक 98 वर्षीय यारोस्लाव हुंका को कनाडा की संसद में खड़े होकर सम्‍मान दिया गया था। ट्रूडो ने इसे अनजाने में की गई सराहना करार दिया और कनाडा की तरफ से माफी मांग ली। ट्रूडो से पहले हाउस ऑफ कॉमन्‍स के स्‍पीकर एंथोनी रोटा ने भी अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।
ट्रूडो बोले, कनाडा बहुत शर्मिंदा है
ट्रूडो ने बुधवार को कहा, 'यह एक गलती है जिसने संसद और कनाडा को बहुत शर्मिंदा किया है।' इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा हुई है। ट्रूडो ने कनाडा के दौरे पर गए और संसद में मौजूद रहे यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से भी सीधे तौर पर माफी मांगी है। उन्‍होंने कहा है, 'कनाडा को इस घटना पर गहरा खेद है।' यूक्रेन के नेता ने हुंका की तारीफ में कहा था कि वह उन लोगों में शामिल थे, जिनका रूस ने शोषण किया है। ट्रूडो ने अपने माफीनामे में कहा, 'हम सभी जो शुक्रवार को इस सदन में थे, इस बात पर गहरा अफसोस है कि हमने इस मामले में जानकारी न होने के बावजूद खड़े होकर तालियां बजाईं। यह नरसंहार में मारे गए लाखों लोगों की स्मृति का एक भयानक अपमान था।'
कनाडा के भी हीरो हुंका
ट्रूडो ने कहा कि जो कुछ हुआ है वह यहूदियों और नाजी नरसंहार का निशाना बने लाखों लोगों के लिए 'बहुत दर्दनाक' था। हुंका ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी यूनिट के साथ लड़ाई लड़ी थी। स्‍पीकर रोटा ने हुंका को यूक्रेन और कनाडा के लोगों का 'हीरो' तक करार दे डाला था। हुंका युद्ध के समय 14वें वेफेन-एसएस ग्रेनेडियर डिवीजन में पोस्‍टेड थे। यह नाजी कमांड के तहत बनी यूनिट थी जिसमें ज्‍यादातर यूक्रेनी थे। डिवीजन के सदस्यों पर पोलिश और यहूदी नागरिकों की हत्या का आरोप है। हालांकि यूनिट को न्यायाधिकरण की तरफ से किसी भी युद्ध अपराध का दोषी नहीं पाया गया है।

'ट्रूडो हमेशा अपनी गलती दूसरों पर डाल देते हैं'

स्‍पीकर रोटा का कहना था कि उन्हें हुंका के नाजी संबंधों के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने उन्हें संसद में आमंत्रित करके गलती की। ट्रूडो ने इस मामले की सारी गलती रोटा पर डाल दी। उन्‍होंने कहा, 'स्पीकर इस व्यक्ति को आमंत्रित करने और सम्‍मान देने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है और पद छोड़ दिया है।' लेकिन इसके बावजूद कनाडा के विपक्षी नेता, कंजर्वेटिव पार्टी के पियरे पोइलिवरे ट्रूडो पर आक्रामक हैं। उन्होंने कहा, 'जब जस्टिन ट्रूडो की बात आती है तो हमेशा किसी और को दोषी ठहराया जाता है। लेकिन, सच्‍चाई है कि जिम्मेदारी और सत्‍ता एक साथ चलती हैं। ऐसे में ट्रूडो को अपनी जिम्‍मेदारी समझकर हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगनी होगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.