Select Date:

बीजिंग पहुंचे फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्‍बास का जिनपिंग ने किया शाही स्‍वागत

Updated on 15-06-2023 07:34 PM
बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 14 जून को दोपहर बाद जन वृहद भवन में चीन की राजकीय यात्रा कर रहे फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास के साथ वार्ता की। जिनपिंग ने अब्बास की फिर एक बार चीन यात्रा का स्वागत किया। जिनपिंग ने कहा कि पिछले साल के अंत में सऊदी अरब के रियाद में दोनों नेताओं ने एक साथ पहले चीन-अरब देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। अब इस साल अब्‍बास से मुलाकात करके उन्‍हें काफी अच्‍छा लग रहा है। जिनपिंग ने बताया कि अब्‍बास ने उन्‍हें मार्च में चिट्ठी भेजकर तीसरी बार राष्‍ट्रपति बनने की बधाई दी थी। जिनपिंग ने इसके लिए अब्‍बास का धन्‍यवाद दिया।

अरब देश के पहले नेता
जिनपिंग ने इसके साथ ही कहा कि अब्‍बास इस साल चीन की यात्रा करने वाले अरब देश के पहले नेता बन गए हैं। इससे साफ है कि चीन-फलस्‍तीन संबंध एक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। जिनपिंग ने बल देकर कहा कि चीन और फलस्‍तीन आपसी विश्वास करने और आपसी समर्थन देने वाले अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार हैं। चीन फलस्‍तीन मुक्ति संगठन और फलस्‍तीन राज्य को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक है। जिनपिंग के मुताबिक चीन हमेशा के लिए फलस्‍तीन की जनता को अपने वैध राष्ट्रीय अधिकारों की बहाली का समर्थन देता है।

उनका कहना था कि दुनिया में बड़े बदलाव और मध्यपूर्व की स्थिति में मौजूद नए परिवर्तन के सामने चीन फलस्‍तीन के साथ समन्वय और सहयोग को मजबूत करना चाहता है। साथ ही फलस्‍तीन मामले का जल्द ही व्यापक, निष्पक्ष और स्थाई समाधान को बढ़ावा देना चाहता है। दोनों नेताओं ने एक साथ चीन और फलस्‍तीन के बीच रणनीतिक साझेदार संबंधों की स्थापना करने की घोषणा की।

अब्‍बास का तीन दिवसीय दौरा
यह दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनेगा। चीन इस मौके से लाभ उठाकर फलस्तीन के साथ व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों के मैत्रीपूर्ण सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। राष्‍ट्रपति अब्बास तीन दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं। बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ फिलिस्तीनी नेता का स्वागत किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.