Select Date:

'अंतिम शुद्धिकरण' में जुटे शी जिनपिंग

Updated on 07-10-2022 05:54 PM

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले पार्टी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के कांग्रेस अधिवेशन से पहले 'अंतिम शुद्धिकरण' में जुटे हैं। जानकारों का मानना है कि सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत करने और शक्ति प्रदर्शन के लिए शी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में तेजी लाई है। आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल की शुरुआत से अभी तक करीब 1100 अधिकारी भ्रष्टाचार के मकड़जाल में गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें कई हाई प्रोफाइल नेता भी हैं जो अब जिंदगी भर जेल में ही रहेंगे। 

चीन में पार्टी अनुशासनात्मक निकाय के आंकड़ों के अनुसार, एक दशक पहले सत्ता संभालने वाले शी जिनपिंग अपने कार्यकाल में 1.5 मिलियन से अधिक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में दंडित कर चुके हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एंटी करप्शन सूची में चीन की रैंकिंग में सुधार हुआ है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि यह अभियान एक राजनीतिक उपकरण है, जिसमें शी अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए इसका इस्तेमाल करते आए हैं.

उधर, पार्टी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 1,100 अधिकारी इसी आरोप में जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। इनमें पूर्व उप सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सुन लिजुन और पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगहुआ शामिल हैं, जो अब अपना शेष जीवन सलाखों के पीछे बिताएंगे।

चीनी विश्वविद्यालय के एक राजनीतिक विश्लेषक विली लैम ने कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के रूप में अंतिम दौर का शुद्धिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि पार्टी की आगामी बैठक में शी एक बार फिर अपना नियंत्रण जमा पाएंगे या नहीं।"।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.