'रामायण' पर यश ने तोड़ी चुप्पी, कुलदेवता के मंदिर पहुंचे एक्टर ने कहा- जल्द करूंगा बड़ा ऐलान
Updated on
22-06-2023 09:26 PM
'केजीएफ चैप्टर 1' और 2 फेम पैन इंडिया सुपरस्टार यश लगातार नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'रावण' की भूमिका में कास्ट किए जाने को लेकर चर्चा में हैं। कभी कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है तो कभी कुछ। इस बीच यश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही एक्टर ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाले है। वह बुधवार को परिवार के साथ कर्नाटक के मैसूरु जिले में कुलदेवता मंदिर पहुंचे। कहा जा रहा है कि वह अपनी नई फिल्म का ऐलान करें इससे पहले वह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। आइए बताते हैं उन्होंने इस दौरान कामकाज को लेकर क्या बताया है।
Yash फैमिली के साथ 21 जून 2023 को मंदिरों के शहर नंजनगुड में ऐतिहासिक श्रीकांतेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि यश नये प्रोजेक्ट पर फैसला लेने से पहले कुलदेवता का आशीर्वाद लेने यहां आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर यश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करेंगे।
यश ने कही ये बात
यश ने कहा, 'भगवान के सामने खड़े होकर मैं सिर्फ इसके लिए बात नहीं कर सकता। फिल्म ऐसी बनाई जानी चाहिए, ताकि वह फिल्म के लिए मिलने वाले पैसों के साथ न्याय कर सकें। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं और सिनेमा के लिए काम कर रहा हूं। इसके बारे में जल्द ही बात करेंगे।'
'यश 19' पर दिया यश ने ये अपडेट
मीडिया ने 'यश 19' प्रोजेक्ट के बारे में पूछा तो इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को लेकर इस तरह से कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं। लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है और वे जो भुगतान करते हैं उसका मूल्य होना चाहिए। हमें अपने काम में डेडिकेशन रखना चाहिए। पूरी दुनिया और देश देख रहा है।
फैंस के एक एक पैसे का ख्याल रखते हैं यश
इसके अलावा यश ने कहा कि हम इंडस्ट्री में लंबे समय से हैं। अगर लोग पैसे दिए बिना आराम से फिल्में देखते तो मैं अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार फिल्में करता। लेकिन, वे भुगतान करते हैं और देखते हैं। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं। नये प्रोजेक्ट के साथ बहुत जल्द सामने आएंगे।
पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर पहुंचे यश
यश पत्नी राधिका पंडित, बच्चों आयरा और यथर्व के साथ मंदिर गए। परिवार ने देवता के सामने बैठकर विशेष पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। यश ने कहा, 'नंजनगुड श्रीकांतेश्वर हमारे पारिवारिक देवता हैं। कोरोना के कारण मंदिर जाने का मौका नहीं मिला। कोई विशेष कारण नहीं है, हम दर्शन कर आशीर्वाद लेना चाहते थे।'
'रामायण' में रावण की भूमिका निभाएंगे यश?
वहीं नितेश तिवारी की 'रामायण' की भी लगातार चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इस साल दिसंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी। जहां, आलिया भट्ट सीता तो रणबीर कपूर राम की भूमिका में दिख सकते हैं। अब यश ने 'रामायण' में रावण की भूमिका पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा, 'मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। रियूमर्स पर इतना ध्यान न दें।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…