अगले शुक्रवार को आ रहा है यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ, जान लें कितना पैसा लगाना होगा
Updated on
12-09-2023 06:51 PM
मुंबई: सफर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली ट्रेवलटेक स्टार्टअप कंपनी यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ आने वाला है। कंपनी ने अपने आईपीओ में एक रुपये के एक शेयर के लिए 135-142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड (Yatra IPO Price Band) तय किया है। इस आईपीओ में आप आगामी शुक्रवार मतलब 15 सितंबर से बोली लगा सकते हैं।
कम से कम कितना करना होगा निवेश
यात्रा ऑनलाइन के इस आईपीओ में कम से कम 105 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। मतलक कि एक लॉट के लिए कम से कम 14,910 रुपये का निवेश करना होगा। दरअसल, इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 602 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी जारी करने की है। इसके अलावा कंपनी के प्रोमोटरों और मौजूदा शेयरधारक भी 1.218 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फोर सेल (OFS) तरीके से की जाएगी। यदि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो इस इश्यू का आकार 775 करोड़ रुपये का है।
राइट इश्यू से भी जुटाए हैं पैसे
आईपीओ लाने के पहले कंपनी ने राइट्स इश्यू जारी कर 62.01 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान कंपनी के प्रवर्तक टीएचसीएल को एक रुपये अंकित मूल्य वाले 2,62,7,697 इक्विटी शेयर जारी किए थे। यात्रा ऑनलाइन सार्वजनिक निर्गम से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी अनुकूलन और वृद्धि योजनाओं पर करेगी।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी का कहना है कि आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 150 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट, एक्विजिशन और इनआर्गेनिक ग्रोथ के लिए करेगी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, और अन्य आर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव में भी कुछ राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कारपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यात्रा ऑनलाइन के प्रोमोटर टीएचसीएल के पास कंपी में 88.91 फीसदी और एशिश कंसोलिडेटेड डीएमसी पीटीई लिमिटेड की हिस्सेदारी 9.68 फीसदी की है। इसी के साथ कुछ और कंपनियों की भी इसमें हिस्सेदारी है।
बाजार में क्या है स्थिति
कंपनी का दावा है कि वह कारपोरेट क्लाइंट्स की संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कारपोरेट ट्रेवल सर्विस प्रोवाइडर है। ग्रॉस बुकिं रेवेन्यू और ऑपरेटिंग रेवेन्यू के हिसाब से भी यह देश की तीसरी बड़ी ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…