Select Date:

यात्रा ऑनलाइन का GMP जान रह जाएंगे हैरान, खुल गया है IPO, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Updated on 15-09-2023 02:11 PM

नई दिल्ली : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को निवेशकों के पास एक नए आईपीओ में पैसा लगाने का मौका है। यात्रा से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली ट्रेवलटेक स्टार्टअप कंपनी यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ (Yatra Online IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी ने आईपीओ में 135-142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड (Yatra IPO Price Band) तय किया है। इस आईपीओ में आप 20 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। आईपीओ लाने के पहले कंपनी ने राइट्स इश्यू जारी कर 62.01 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान कंपनी के प्रमोटर टीएचसीएल को 2,62,7,697 इक्विटी शेयर जारी किए थे।

 

क्या है लॉट साइज

यात्रा ऑनलाइन के इस आईपीओ में आपको कम से कम 105 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। यानी एक लॉट के लिए कम से कम 14,910 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ में कंपनी 602 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारक भी 1.218 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फोर सेल (OFS) के तहत करेंगे। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस इश्यू का आकार 775 करोड़ रुपये का है।

यात्रा ऑनलाइन का GMP

अनलिस्टेड मार्केट में यात्रा ऑनलाइन के शेयर का GMP 0 रुपये है। यानी शेयर ना तो प्रीमियम और ना ही डिस्काउंट के साथ 142 रुपये के इश्यू प्राइस पर ही ट्रेंड कर रहा है।
 

कहां होगा रकम का इस्तेमाल

आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी अनुकूलन और वृद्धि योजनाओं पर करेगी। कंपनी का कहना है कि 150 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट, एक्विजिशन और इनआर्गेनिक ग्रोथ के लिए होगा। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और अन्य आर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव में भी कुछ राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। शेष फंड का यूज सामान्य कारपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.