यीडा ने इन सेक्टरों में शुरू किया विकास कार्य, कारोबारियों को जल्द सौंपे जाएंगे 55 प्लॉट, पूरी डिटेल
Updated on
26-08-2023 02:01 PM
नई दिल्ली: कारोबारियों के लिए खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने लगभग एक दशक पहले आवंटित किए गए 55 भूखंडों को सौंपने के लिए सेक्टर 33 में जमीन खरीदी है। प्राधिकरण ने सेक्टर 32 और 33 में भी विकास कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि साल 2013 में एमएसएमई को भूखंड आवंटित किए गए थे, जिसमें सेक्टर 32 में 1,769 भूखंड और सेक्टर 33 में 144 भूखंड थे। हालांकि, सेक्टर 33 में 55 भूखंडों के लिए भूमि का अधिग्रहण कभी नहीं किया गया था। यह मामला पिछले साल तब सामने आया था जब लगभग 30-35 उद्योगपतियों ने अपने आवंटित भूखंडों की स्थिति के बारे में जानने के लिए YEIDA को एक आरटीआई आवेदन प्रस्तुत किया था।
इस साल अप्रैल में YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह ने इन उद्यमियों के साथ बैठक की और उन्हें तीन महीने के भीतर भूमि अधिग्रहण और प्लॉट पर कब्जा देने का आश्वासन दिया था। इस बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने दोनों क्षेत्रों में अपर्याप्त बुनियादी ढांचे-सड़क, रोशनी, बिजली और पेयजल सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया था। अरुण वीर सिंह के मुताबिक, “हमने किसानों से जमीन खरीदी है। अब, इन भूखंडों को विकसित किया जाएगा। इसमें सड़क निर्माण सहित नागरिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा और उद्योगपतियों को सौंप दिया जाएगा। इस मुद्दे के समाधान के लिए प्राधिकरण और किसानों के बीच एक समझौता हुआ है।
आवंटियों में से एक और यमुना एक्सप्रेसवे एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के सचिव इमरान गनी ने दावा किया कि उन्हें अब तक भूमि अधिग्रहण के बारे में सूचित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जुलाई के अंत में क्षेत्र का दौरा किया, तो उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास नहीं होता देखा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…