पीली धोती और कंधे पर गमछा... दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी लगाई संगम में डुबकी, महाकुंभ से उनका 2 वीडियो वायरल
Updated on
08-02-2025 03:06 PM
टीवी और बॉलीवुड जगत के सितारों के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आम्रपाली दुबे के बाद एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘निरहुआ’ ने फैंस से कहा कि चलो कुंभ चलें।
इंस्टाग्राम पर निरहुआ ने दो वीडियोज शेयर किए, जिसमें से पहले वीडियो में वह संगम में डुबकी लगाते और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। वहीं, दूसरे वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर चाय पीते नजर आए। पहले वीडियो के साथ उन्होंने गायक कैलाश खेर के गाने ‘चलो कुंभ चलें’ को भी जोड़ा। वीडियो में अभिनेता पीली धोती के साथ उसी रंग का गमछा लिए नजर आए।
निरहुआ से पहले आम्रपाली दुबे पहुंची थीं संगम
दिनेश लाल से पहले अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी। इसके बाद अभिनेता परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया था। इनके अलावा ईशा गुप्ता भी अपनी मां के साथ संगमनगरी पहुंची थीं। अभिनेत्री ने कहा था, 'मुझे संगम आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां यूपी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। मैंने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला खो गई थी। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि यहां इतनी भीड़ होती है कि लोग यहां आकर खो जाते हैं। मगर सरकार ने इतनी अच्छी व्यवस्था की है कि जो खोए, वे फिर से अपने परिवार को मिल गए।'
ये कलाकार पहुंच चुके हैं प्रयागराज
दिनेश लाल यादव, राजकुमार राव से पहले ईशा गुप्ता, पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई मशहूर हस्तियां इस भव्य आध्यात्मिक समागम में भाग ले चुकी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…