Select Date:

नाटो शिखर सम्मेलन में स्वीडन को 'हां', यूक्रेन को 'ना', भड़के जेलेंस्की बोले- यह कमजोरी की निशानी

Updated on 12-07-2023 01:49 PM
विलनियस: नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि संगठन के सदस्य देशों के नेता इस बात पर तैयार हुए हैं कि जब सहयोगी देशों में रजामंदी होगी और शर्तें पूरी होंगी, तो यूक्रेन को समूह में शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रमुख का कहना था कि यूक्रेन को 31 देशों के सैन्य संगठन में शामिल करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गयी है। इस बात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अप्रसन्नता जताई थी और इसे 'बेतुका' कहा।

स्टोल्टेनबर्ग ने नाटो की सदस्यता के लिए आवश्यक एक प्रमुख कदम का उल्लेख करते हुए संवाददाताओं से कहा, ''हमने दोहराया है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य बनेगा और हम सदस्यता कार्ययोजना की आवश्यकता समाप्त करने के लिए सहमत हो गये हैं।'' स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि इस फैसले के बाद यूक्रेन की सदस्यता के लिए दो कदम के बजाय एक कदम ही उठाना होगा और जब सहयोगी देश सहमत होंगे तथा शर्तें पूरी होंगी, तब यूक्रेन नाटो में शामिल होगा।

नाटो के 31 सदस्य देशों में यूक्रेन की सदस्यता को लेकर आम-सहमति नहीं बनी है, जबकि अनेक देश यूक्रेन की सेना को हथियार और गोला-बारूद मुहैया करा रहे हैं। हालांकि, नेताओं ने यूक्रेन की सदस्यता के रास्ते से अवरोध हटाने का फैसला किया है, ताकि रूस के साथ युद्ध समाप्त होते ही वह इस सैन्य संगठन में शामिल हो सके। जेलेंस्की ने संकेत दिया था कि वह नाटो की कार्रवाई को संतोषजनक नहीं मानते।

नाटो के सम्मेलन में शामिल होने के लिए विलनियस जा रहे जेलेंस्की ने कहा, ''यूक्रेन को आमंत्रित करने और उसकी सदस्यता के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं किया जाना अभूतपूर्व और बेतुका है।'' उन्होंने कहा, ''अनिश्चितता कमजोरी होती है। और मैं सम्मेलन में इस पर खुलकर बात रखूंगा।'' उन्होंने ट्वीट किया, ''हम अपने सहयोगियों को महत्व देते हैं। यूक्रेन भी सम्मान का हकदार है।''

जेलेंस्की की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि उनका देश रूस के खिलाफ युद्ध जीते, क्योंकि जब यूक्रेन अस्तित्व में रहेगा तभी सदस्यता पर बातचीत का मतलब है। यूक्रेन के राष्ट्रपति की ओर से सार्वजनिक नाराजगी विलनियस में तनाव का माहौल बना सकती है। पश्चिमी देश जेलेंस्की को रूस के हमले के दौरान उनके नेतृत्व के लिए नायक की संज्ञा दे चुके हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को स्वीडन के नाटो में शामिल होने के लिए एक समझौते की सराहना की।

बाइडन ने नाटो के सम्मेलन को 'ऐतिहासिक क्षण' बताया और कहा कि अमेरिका यूक्रेन की सदस्यता के मार्ग को रेखांकित करने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया। इस प्रस्ताव को अभी सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है। सम्मेलन के उद्घाटन से पहले सोमवार रात को तुर्किये ने स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर अपनी आपत्तियों को वापस ले लिया। पश्चिमी देशों के नेता यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर इसी तरह की एकजुटता का प्रदर्शन चाह रहे थे।

कई दिन तक गहन मंथन के बाद इस समझौते पर पहुंचा गया है और इससे उत्तरी यूरोप में नाटो की शक्ति बढ़ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ''नाटो की एकता खत्म होने की अफवाहों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।'' समझौते की घोषणा के समय जारी संयुक्त बयान के अनुसार तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन अपने देश की संसद से स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर मुहर लगाने को कहेंगे। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान भी इसी तरह का रुख अपना सकते हैं।

यह स्थिति बाइडन के लिए भी सफलता वाली है, जिन्होंने कहा कि नाटो के विस्तार को इस बात के उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है कि यूक्रेन पर हमला किस तरह रूस पर भारी पड़ा है। फिनलैंड पहले ही नाटो का 31वां सदस्य बन चुका है और स्वीडन 32वां सदस्य बनने जा रहा है। उधर, रूस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि नाटो का विस्तार उन कारणों में शामिल है, जिसकी वजह से मौजूदा हालात बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.