कल की मिस्ट्री गर्ल आज निकली सलमान खान की भांजी अलीजेह, क्यूट तस्वीर शेयर कर भाईजान ने लिखा- लव एंड केयर
Updated on
09-10-2023 04:52 PM
सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को खूब प्रमोट कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अलीजेह काफी छोटी नजर आ रही हैं। अब नई तस्वीर में भी वह अपनी इसी भांजी के साथ दिख रहे हैं जो बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर से भी अधिक मजेदार इसका कैप्शन है। हालांकि, बता दें कि सलमान खान के इस पोस्ट के साथ दो चीजें एकसाथ जुड़ी हैं। एक तो उनका ब्रैंड 'ह्यूमन बीइंग' और दूसरी हैं उनकी भांजी, जो जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं।
सलमान खान ने अलीजेह के साथ अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'जीन्स में है लव एंड केयर, हम बीइंग अस हैं।' इस तस्वीर में दोनों डेनिम आउटफिट में दिख रहे हैं। सलमान खान ने लिखा है कि इस फोटो में अलीजेह विमिन न्यू कलेक्शन (बीइंग ह्यूमन) में नजर आ रही हैं।
लोग जानना चाह रहे थे कि कौन है वो लड़की
इससे पहले भी सलमान ने पिछले दिनों एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक लड़की के साथ 'बीइंग ह्यूमन' के नए कलेक्शन '27/12' में दिख रहे थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- मुझे हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। इस तस्वीर में सलमान खान के साथ इस लड़की को देखकर लोगों ने उनसे तरह-तरह के सवाल भी पूछे थे।लोग जानना चाह रहे थे कि ये लड़की है कौन। हालांकि, आज वाली लेटेस्ट तस्वीर से ये साफ हो गया है कि ये कोई और नहीं बल्कि उनकी भांजी ही थीं।
फिल्म 'फर्रे' के साथ बॉलीवुड में एंट्री
बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री नैशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर सौमेंद्र पाधी की फिल्म 'फर्रे' के साथ बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। अलीजेह की ये फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। यहां ये भी बता दें कि इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रड्यूस कर रही है। फिल्म में साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित रॉय के अलावा जूही बब्बर सोनी नजर आएंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…