पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले येवगेनी प्रिगोझिन का प्लेन रूस में क्रैश, वैगनर चीफ के मारे जाने की खबर
Updated on
24-08-2023 01:05 PM
वॉशिंगटन: रूस के खिलाफ असफल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में मौत की खबर आ रही है। इस विमान में 3 क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। रूस के इमरजेंसी मंत्री ने हादसे की पुष्टि की है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने कहा कि प्रिगोझिन नाम का एक शख्स इसमें सवार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ने मॉस्को से सेंटपीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि उन्होंने आगे यह नहीं कहा कि यह वैगनर आर्मी के चीफ प्रिगोझिन ही हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में वैगनर आर्मी रूस की ओर से लड़ रही थी। लेकिन जून में वैगनर प्रमुख ने रूस के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
प्रिगोझिन कुछ दिनों पहले ही दुनिया के सामने आए थे। तब उन्होंने टेलीग्राम पर एक छोटा सा वीडियो जारी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो को अफ्रीका में बनाया गया था। वह सेना की वर्दी में एक रेगिस्तान में दिख रहे थे। वहीं उनके हाथ में एक राइफल थी। पास में ही एक पिकअप ट्रक दिखाई दे रहा था। जुलाई में प्रिगोझिन ने कहा था कि वह अपनी मौजूदगी अफ्रीका में बढ़ाने जा रहे हैं। जून में उन्होंने रूस के खिलाफ विद्रोह चलाया था, जो 24 घंटे के अंदर खत्म हो गया था।
रॉकेट से हुआ हमला?
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने बताया था कि एम्ब्रेयर विमान को मॉस्को के उत्तर में टवर क्षएत्र में हवाई सुरक्षा बलों की ओर से मार गिराया गया। ग्रे जोन ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से पहले दो धमाके की आवाज सुनी और उन्होंने हवा में दो धुएं के निशान देखे। न्यूज एजेंसी टास की रिपोर्ट के मुताबिक विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई। अभी तक सिर्फ चार शव ही मिल पाए हैं।
रूस के खिलाफ किया था विद्रोह
23-24 जून को प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने वैगनर आर्मी के जरिए रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया था कि वह 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को आ रहे हैं। रूसी सैन्य कमांडरों के साथ मतभेदों के कारण यह विद्रोह सामने आया था। हालांकि यह विद्रोह 24 घंटे से भी कम समय में खत्म हो गया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस विद्रोह को खत्म कराने में भूमिका निभाई।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…