Select Date:

आप बेफिक्र रहें, मैं हूं न अभी...एनकाउंटर से डरे आजम खान से ये बोलने वाला शख्स कौन है?

Updated on 23-10-2023 02:00 PM
रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और करीब चार दशक तक रामपुर पर अपना परचम लहराने वाले आजम खान एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के यूपी की सत्ता गंवाने के करीब तीन साल बाद आजम जेल क सलाखों में कैद हो गए थे। फरवरी 2020 में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आजम खान के खिलाफ अवैध तरीके से यूनिवर्सिटी के लिए जमीन कब्जाने से लेकर कई आरोप लगे। हालांकि, इस बार उन्हें जेल अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस में जाना पड़ा है। केस में आजम परिवार को दोषी ठहराया गया। रामपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषियों आजम खान, पत्नी तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की सजा सुनाई गई।

रामपुर स्पेशल कोर्ट में बुधवार 18 अक्टूबर को सजा के ऐलान के साथ ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रविवार को आजम और अब्दुल्लाह को दूसरे जेलों में शिफ्ट किया गया। इस दौरान आजम अलग ही मूड में दिखे। इस दौरान उन्होंने एनकाउंटर का खतरा जताया। फिर अपने लिए चादर भेजने की बात कही। इस दौरान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें आजम को परेशान होता देख एक आवाज आती है, आप बेफिक्र रहें, मैं हूं अभी। आजम को यह आश्वासन देने वाला कौन था, यह सवाल लगातार उठ रहा है। इसका जवाब आ गया है। यह उनके बड़े बेटे मोहम्मद अदीब खान की आवाज थी।

राजनीति से दूर रहते हैं अदीब आजम


अदीब आजम खान का नाता राजनीति से कम ही रहा है। यही कारण है कि आजम खान ने अपने छोटे अब्दुल्लाह आजम को अपनी राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी बनाया। अदीब आजम ने मॉडलिंग का कोर्स किया था। एकता कौशिक से उनकी मुलाकात इसी कॉलेज में हुई थी। एकता कौशिक के आवास पर पिछले दिनों छापा पड़ा था। उन्हें आजम का मददगार बताया गया। एकता खुद को आजम की बेटी के रूप में पेश करती रही है। अदीब आजम ने स्थानीय स्तर पर कई काम किया। हालांकि, जमीन कब्जा मामले में अदीब के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इन मामलों में अदीब को कोर्ट से राहत मिली हुई है। उनकी पत्नी सिदरा अदीब राजनीति में सक्रिय रही हैं। आजम खान के 2020 से 2022 तक जेल में रहने के दौरान उन्होंने ही उनके कामकाज को बढ़ाया था।

अदीब आजम भले ही राजनीति से दूर रहते हों, लेकिन राजनेताओं के बीच उनकी अच्छी पहचान है। वे प्रदेश के सीनियर सपा नेताओं के साथ हमेशा दिखते रहे हैं। अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल यादव के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रही हैं। ऐसे में आजम परिवार पर कसे कानूनी शिकंजे के बाद अदीब आजम का भरोसा दिलाना राजनीतिक गलियारे में एक नई सुगबुगाहट को जन्म दे रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या आजम और अब्दुल्ला के खिलाफ सजा के ऐलान के बाद अदीब परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाएंगे?

आजम का दिखा अलग रंग

रामपुर जेल से सीतापुर जेल ट्रांसफर किए जाने के दौरान आजम खान का अगल ही रंग दिखा। चेहरे पर मायूसी दिख रही थी। वे अब्दुल्लाह आजम की फिक्र करते दिखे। अब्दुल्लाह आजम के कैदी वाहन में सवार होने के बाद उसके लिए चादर भेजवाने की बात कही। खुद के लिए भी चादर भेजने को कहा। इस पर अदीब ने कहा, आप फिक्र न करें। अभी मैं हूं ना। सबकुछ देख लेंगे। सीतापुर जेल ले जाए जाने के दौरान उन्होंने कैदी वाहन में चढ़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे तो नहीं जाउंगा। स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है। कमर में दर्द है। हाथ-पैर तोड़कर ले जाना हो तो अलग बात है। चार पहिया वाहन में भी पिछली सीट पर बीच में बैठने से उन्होंने इनकार कर दिया।

एनकाउंटर वाले बयान पर गरमाई राजनीति

आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर प्रदेश में राजनीति गरमा गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान को परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम कानून व्यवस्था को मेंटेन रखेंगे। वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने अलग ही अंदाज में कहा कि यह नेता लोगों का अपना बयान है। जनता में चर्चा में बने रहने के लिए इस प्रकार का बयान देते हैं। उन्होंने आजम के एनकाउंटर का खतरा जताए जाने वाले बयान पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। सरकार सुरक्षा की दृष्टि से जिले से बाहर जेल में रखती है। इसी कड़ी में सरकार ने जिले से बाहर के जेल में शिफ्ट किया होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.