'और भी जवान हो गई हो...' जेल से ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को लिखा लव लेटर
Updated on
11-08-2023 05:53 PM
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद देश का सबसे बड़ा महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। सुकेश ने लवलेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'माय बेबी गर्ल' कहकर पुकारा है। मालूम है, 11 अगस्त को जैकलीन फर्नांडिस अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सुकेश पर 200 करोड़ के ठगी और धोखाधड़ी का आरोप है। इस केस में जैकलीन फर्नांडिस से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। एक्ट्रेस पर आरोप था कि वह सुकेश की सच्चाई जानती थीं और इसके बावजूद उन्होंने कॉन मैन से महंगे गिफ्ट्स लिए।
सुकेश चंद्रशेखर ने Jacqueline Fernandez को "बेबी गर्ल" कहते हुए लिखा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, मेरी बेबी गर्ल। तुम्हारा जन्मदिन मेरी जिंदगी में हर साल का सबसे खुशी का दिन होता है। यह मेरे लिए मेरे अपने जन्मदिन से भी अधिक मायने रखता है। आप हर गुजरते दिन के साथ और भी अधिक सुंदर और जवान होती जा रही हैं। मैं आपको बेहद याद कर रहा हूं, आपको कोई अंदाजा नहीं है।"
जैकलीन फर्नांडिस को गले लगाना मिस करता है ठग
Sukesh Chandrashekhar के वकील अनंत मलिक ने शुक्रवार को इस लेटर को जारी किया। ठग ने आगे लिखा,"मुझे तुम्हें विदेशी फूल तोहफे में देने और सबसे जरूरी हमारी जादुई झप्पी और केक वाले पल याद आते हैं।। बेबी, मैं वास्तव में आशा करता हूं कि तुम्हें मेरा जन्मदिन का गिफ्ट पसंद आएगा। मैं समझता हूं कि जानवरों के लिए तुम जिस तरह काम कर रही हो। इस नेक काम के लिए सोना, हीरे या मोती जैसी कोई भी महंगी चीज से नहीं मिल सकती है।''
सुकेश ने तो जैकलीन फर्नांडिस को वादा भी दिया कि वह अगले साल जैकलीन फर्नांडिस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। लेटर के आखिर में सुकेश ने लिखा, 'बेबी, मेरी बोम्मा, आप एक सुपरस्टार हैं और बेहद खास हैं। आप अब तक की सबसे अच्छी चीज हैं, मेरी जिंदगी में। इस दिन को संजोएं, केवल वही प्यारी मुस्कान चेहरे पर बनाए रखें। किसी और चीज के बारे में चिंता न करें। मैं यहां आपके लिए हूं, जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बोम्मा, मेरी हनीबी।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…