Select Date:

एल्‍विश यादव और अर्जुन बिजलानी में तू-तू-मैं-मैं, 'बिग बॉस ओटीटी विनर' बोले- मुझे अब पता चला तुम औरत हो

Updated on 18-09-2023 02:15 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' खत्म हो चुका है। लेकिन इसके चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कुछ-न-कुछ होता ही रहता है। फिलहाल खबर एल्विश यादव और अर्जुन बिजलानी से जुड़ी है। जिनके बीच वाक् युद्ध हो गया और लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। लेकिन ये मामला जानने से पहले आपको हम बैकग्राउंड बताएंगे, जिस वजह से ये सब शुरू हुआ है। क्योंकि वो जानना आपके लिए बेहद जरूरी है और उसके तार जिया शंकर से जुड़े हुए हैं।

दरअसल, जिया शंकर ने हाल ही में एक पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर। वहां उन्होंने नफरत फैलाने वालों को जमकर लताड़ा था। साथ ही उनके खिलाफ भद्दी बातें लिखने वालों और अंट शंट कहने वालों को भी अच्छे से सुनाया था। उन्होंने लिखा था कि लोग पागलों की तरह इंटरनेट पर लड़ रहे हैं। वह हर चीजों पर आसानी से हंस देती हैं क्योंकि ये उनका स्वभाव है। लेकिन कुछ लोग ताने मार रहे हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो ये बात कई बार बोल चुकी हैं और एक बार फिर कहती हैं कि अभिषेक मल्हन जीतना डिजर्व करते हैं। बाकी लोगों को जो करना है करें।

अर्जुन बिजलानी को एल्विश यादव का रिप्लाई

जिया शंकर का अभिषेक मल्हन से तो रिश्ता अच्छा है ही। साथ ही वह एल्विश यादव से भी अच्छे से बात करती हैं। अब एल्विश के फैन्स को शायद ये बातें पसंद नहीं कि जिया दोनों के मुंह पर अच्छा बनने की कोशिश करती हैं। अब इसी पर अर्जुन बिजलानी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब्स ये भूल गए हैं कि महिलाओं की इज्जत कैसे करनी है। दुखद!!' इस पर एल्विश यादव ने भी रीट्वीट किया। लिखा- 'मुझे अब पता लगा तुम वुमन हो।' साथ में एक इमोजी।

एल्विश यादव की महिलाओं के बारे में सोच

वैसे जिया शंकर वाली बात हटा भी दें तो एल्विश का एक वीडियो भी शेयर हो रहा है। जिसमें एल्विश यादव महिलाओं के आईक्यू लेवल की बात कर रहे हैं। उसमें वह कहते हैं, 'बहुत मेन क्वेश्चन है लड़कियों से। देखो जहां तक मैंने देखा है, लड़कियों में लड़कों से कम दिमाग होता है। आईक्यू लेवल थोड़ा-सा कम होता है और कुछ लड़कियां होती हैं जिनमें... वो बहुत नीचे होती हैं। तो मैं पूछना चाहता हूं लड़कियों से कि तुम लोग इतना क्यों सोचती हो? क्यों? तुम पर कोई और काम नहीं है क्या? किचन में बर्तन हो गए। सब्जी बनानी हो गई। और वो काटनी हो गई झाडू़ पोछा हो गया। ये काम तुम्हें जरूरी नहीं लगते सोचने से? मुझे बताओ एक चीज, हैं? मान ही नहीं रही पब्लिक यार। समझ ही नहीं रही। रोटी कौन बनाएगा? हम बनाएंगे क्या रोटी? सेठ आदमी। हैं? हमें तो खानी है। तो यार देखो इतना दिमाग न चलाया करो गर्ल्स। वैसे ही दिमाग कम होता है। तुम्हारी बुद्धि। तो उसको कन्ज्यूम ही कम करो। लो एक चीज भूल गया मैं। डस्टिंग कौन करेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.