लखनऊ: कबाड़ से बन रहे यूपी दर्शन पार्क में महिलाओं के लिए खास इंतजाम होंगे। गोमतीनगर में ताज होटल के पीछे बन रहे पार्क में बच्चों को फीडिंग के लिए अलग जोन बनेगा। महिलाओं के लिए बने जोन में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर पार्क में फीडिंग जोन के लिए जगह चिह्नित की गई है।