'द गोट लाइफ' के लिए KR Gokul का ट्रांसफॉर्मेशन देख लगेगा झटका! 'हकीम' की हड्डी-पसली सब आने लगी नजर
Updated on
09-04-2024 02:50 PM
आपको रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन याद है? अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए उन्होंने करीब 26 किलो वजन कम किया, जिसके बाद उनकी हड्डी-पसली सब नजर आने लगी, लेकिन 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' फिल्म के एक्टर केआर गोकुल को देख आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। उन्होंने हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन बॅल से इंस्पायर होकर अपना ये हाल कर लिया, जिन्होंने सिर्फ एक सेब खाकर, पानी और एक कप कॉफी पीकर अपना वजन 28 किलो कम कर लिया था। इससे पहले इसी फिल्म के लिए साउथ स्टार पृथ्वीराज ने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए तीन दिनों तक फास्ट किया था।
'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' फिल्म में KR Gokul ने हकीम का किरदार निभाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। उन्होंने ये भी बताया कि इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्हें कहां से इंस्पिरेशन मिली।
केआर गोकुल को इस एक्टर से मिली प्रेरणा
'फिल्म 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' में अपनी भूमिका की तैयारी में मैंने क्रिश्चियन बेल के शानदार समर्पण से प्रेरणा ली। 2004 की थ्रिलर 'द मशीनिस्ट' में नींद ना आने के रोगी ट्रेवर रेजनिक के उनके किरदार ने मुझे बहुत प्रभावित किया।'
क्रिश्चियन बेल ने ली थी स्ट्रिक्ट डाइट
एक्टर ने आगे लिखा, 'जहां उन्होंने (क्रिश्चियन बेल) पानी, एक सेब और एक कप कॉफी की सख्त डाइट के जरिए 28 किलो वजन कम किया। क्रिश्चियन बेल की परफॉर्मेंस से उनकी फिल्म आइकॉनिक बन गई और मैं उनके काम के प्रति समर्पित फैन के रूप में उनके टैलेंट और कला को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
पृथ्वीराज ने भी रखा तीन दिनों का व्रत
'Aadujeevitham - The Goat life' मलयालम भाषा में बनी है। इसे Blessy ने लिखा और डायरेक्ट किया है और वो को-प्रोड्यूसर भी हैं। ये 2008 की इसी नाम की बेस्ट-सेलिंग नॉवेल का अडेप्टेशन है। फिल्म में अप्रवासी मजदूर नजीब की असली कहानी दिखाई गई है। नजीब उन हजारों भारतीयों में से एक था, जिन्हें सऊदी अरब में एकांत में चरवाहे के रूप में गुलामी के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म में पृथ्वीराज लीड रोल में हैं। उन्होंने भी अपने किरदार के लिए तकरीबन तीन दिनों तक व्रत रखा और वजन कम किया। उनके और केआर गोकुल के अलावा जिमी जीन-लुई ने भी अहम भूमिका निभाई है। तालिब अल बलुशी, रिक एबी, अमला पॉल और शोभा मोहन सपोर्टिंग रोल में हैं। ये फिल्म 28 मार्च को तमिल, तेलुगू सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज हो चुकी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…