बैंक की मर्जी से नहीं, आपकी मर्जी से बढ़ेगी आपके लोन की EMI... RBI ने कर दी मौज
Updated on
19-08-2023 02:57 PM
मुंबई: अक्सर ऐसा देखने में आया है कि ब्याज दर बढ़ने पर लोन की मासिक किस्त (EMI) बढ़ा दी जाती हैं और ग्राहकों को इसके बारे में सही तरीके से सूचित नहीं किया जाता है और न ही उनकी सहमति ली जाती है। बैंकों और NBFC के इस खेल को समझते हुए RBI ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर बैंकों और दूसरे फाइनैंशल संस्थानों से कहा है कि ब्याज दरें नए सिरे से तय करते समय ग्राहकों को ब्याज का फिक्स्ड रेट चुनने का विकल्प उपलब्ध कराएं। इस चिंता को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ने अपने रेगुलेशन के दायरे में आने वाली यूनिट्स को एक उचित पॉलिसी फ्रेमवर्क बनाने को कहा है। गौरतलब है कि मॉनेटिरी पॉलिसी की घोषणा करते हुए RBI गवर्नर ने बैंकों की ओर से मनमाने तरीके से EMI की अवधि बढ़ाए को लेकर कहा था कि जल्द RBI गाइडलाइंस जारी करेगी और फ्लोटिंग ब्याज दर से फिक्स्ड रेट का विकल्प चुनने की अनुमति देने की बात कही थी।
नोटिफिकेशन में रिजर्व बैंक ने कहा, ‘कर्ज की मंजूरी के समय बैंकों को अपने ग्राहकों को स्पष्ट तौर पर बताना चाहिए कि पॉलिसी रेट्स के बाद हुए बदलाव की स्थिति में EMI या कर्ज की अवधि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। EMI या कर्ज की अवधि बढ़ने की सूचना उचित माध्यम से तत्काल ग्राहक को दी जानी चाहिए। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ग्राहकों को समय से पहले पूरे या आंशिक रूप से कर्ज के भुगतान की अनुमति दी जाए। यह सुविधा उन्हें कर्ज के अवधि के दौरान किसी भी समय मिलनी चाहिए।
इससे होगा फायदा
फाइनैंशल प्लानर कार्तिक झवेरी के अनुसार RBI के नोटिफिकेशन में यह साफ कह दिया गया है कि ब्याज दरों को नए सिरे से तय करते समय बैंक ग्राहकों को फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट चुनने का विकल्प दें। लोन रिसेटिंग का फायदा देने के अलावा अब ग्राहकों को यह भी बताया जाएगा कि उन्हें कर्ज की अवधि के दौरान इस विकल्प को चुनने का अवसर कितनी बार मिलेगा। साथ ही कर्ज लेने वाले ग्राहकों को EMI या लोन की अवधि बढ़ाने या दोनों विकल्प दिए जाएं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…