Select Date:

बढ़ने वाला है आपके मोबाइल का बिल! लेकिन मुकेश अंबानी दिखा सकते हैं बड़ा दिल

Updated on 30-10-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां एक बार फिर आपके मोबाइल का बिल बढ़ाने की फिराक में हैं। देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां एयरटेल (Airtel) और वोडा आइडिया (Voda Idea) एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को बढ़ाने के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी करना चाहती हैं लेकिन देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इसके पक्ष में नहीं है। जियो का कहना है कि वह टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं करेगी। कंपनी का कहना है कि वह 5जी कस्टमर्स के लिए भी टैरिफ बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। कंपनी की नजर एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल/एमटीएनल के उन 24 करोड़ ग्राहकों पर है जो अब भी 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रिलायंस जियो के प्रेजिडेंट मैथ्यू ऊमन ने कहा कि कंपनी की योजना टैरिफ में बड़ा बदलाव करने की नहीं है। कंपनी का फोकस ऐसे ग्राहकों पर है जो डेटा प्लान की तरफ आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का यही विजन है। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ से अधिक कस्टमर अब भी 2जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें डिजिटली सशक्त बनाने की जिम्मेदारी इंडस्ट्री की है। देश को 2जी-मुक्त बनाने का एकमात्र तरीका यही है कि सस्ते में सेवा दी जाए।


एआरपीयू क्या है

ऊमन ने कहा कि सभी भारतीयों की डेटा तक पहुंच होनी चाहिए। हम उन्हें इससे वंचित नहीं रख सकते हैं। हम सभी भारतीयों को सुपीरियर कस्टमर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को किसी भी टेलिकॉम कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ का अहम पैमाना माना जाता है। दूसरी तिमाही में जियो का एआरपीयू 181.7 रुपये पहुंच गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 177.2 रुपये था और पिछली तिमाही में 180.5 रुपये था। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने टैरिफ बढ़ाने की वकालत की है। उनका कहना है कि कैपेक्स बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, 'हम इंडस्ट्री के लिए ग्रेटर फाइनेंशियल हेल्थ चाहते हैं क्योंकि इसमें बहुत पूंजी खर्च हो रही है। इसलिए एआरपीयू में बढ़ोतरी जरूरी है।' उनका कहना है कि एआरपीयू 300 रुपये तक होना चाहिए। पहली तिमाही के अंत में एयरटेल का एआरपीयू 200 रुपये था जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। वहीं भारी कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया का दूसरी तिमाही में एआरपीयू मात्र 142 रुपये था। इससे साफ है कि वोडाफोन आइडिया को खुद को रेस में बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
हम इंडस्ट्री के लिए ग्रेटर फाइनेंशियल हेल्थ चाहते हैं क्योंकि इसमें बहुत पूंजी खर्च हो रही है। इसलिए एआरपीयू में बढ़ोतरी जरूरी है।
गोपाल विट्टल, सीईओ, भारती एयरटेल

स्पेक्ट्रम पर मतभेद

स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले पर भी टेलिकॉम कंपनियों के बीच एक राय नहीं है। रिलायंस जियो ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी की वकालत की है जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया एडमिनिस्ट्रेटिव अलॉकेशन की मांग कर रही हैं। जियो ने देश में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की एंट्री का भी स्वागत गिया है। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विसेज देना चाहती है। लेकिन उसे अब तक सरकार की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.