Select Date:

जेलेंस्की को आलोचना बर्दाश्त नहीं, मुंह खोलने पर ब्रिटेन में यूक्रेनी राजदूत को किया बर्खास्त

Updated on 22-07-2023 02:14 PM

कीव: यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को अपनी आलोचना बर्दाश्त नही हो रही है। उन्होंने शुक्रवार को ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्टाइको को पद से बर्खास्त कर दिया है। प्रिस्टाइको ने कुछ दिनों पहले सार्वजनिक रूप से जेलेंस्की की आलोचना की थी। जेलेंस्की के कार्यालय से जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रिस्टाइको को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में यूक्रेन के प्रतिनिधि के पद से भी हटा दिया गया है, लेकिन बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया है। यूक्रेन की आजादी के बाद जेलेंस्की पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनके कार्यकाल में युद्ध के कारण हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, लाखों की संख्या में यूक्रेनी नागरिक अपना घर-बार छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हैं।

 

जेलेंस्की के तंज से बढ़ा बवाल

पिछले हफ्ते स्काई न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में वादिम प्रिस्टाइको से ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस की एक टिप्पणी के बारे में पूछा गया था।बेन वालेस ने सुझाव दिया था कि कीव को रूस की कब्जे वाली ताकतों से लड़ने के लिए अपने सहयोगियों से हथियारों की आपूर्ति के लिए अधिक आभार व्यक्त करना चाहिए। इस पर जेलेंस्की ने जवाब देते हुए कहा कि यूक्रेन हमेशा अपने कट्टर सहयोगी ब्रिटेन का आभारी है। ब्रिटिश मीडिया ने उन्हें यह कहते हुए भी लिखा कि वालेस उन्हें बता सकते हैं कि उन्हें आभार कैसे व्यक्त करना है या हम सुबह उठकर मंत्री के प्रति कृतज्ञता के अपने शब्द कैसे व्यक्त कर सकते हैं।
 

यूक्रेनी राजदूत ने क्या कहा था

यह पूछे जाने पर कि क्या जेलेंस्की ने बेन वालेस के बयान पर व्यंग्य किया था। इस पर प्रिस्टाइको ने स्काई को बताया कि इसमें थोड़ा व्यंग था, जब राष्ट्रपति ने कहा कि हर सुबह वह उठेंगे और बेन वालेस को धन्यवाद देने के लिए कॉल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं है कि यह व्यंग्य सही है। उन्होंने कहा कि रूसियों को यह जानना होगा कि हम एक साथ काम कर रहे हैं। उन्हें बर्खास्त करने के बाद जेलेंस्की के आदेश में यह नहीं बताया गया कि 53 वर्षीय अनुभवी राजनयिक और पूर्व उप प्रधानमंत्री प्रिस्टाइको की जगह कौन लेगा, जिन्होंने तीन साल तक ब्रिटेन में राजदूत के रूप में पद संभाला था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.