अफ्रीका का सबसे बड़ा मगरमच्छ, निगल चुका है 300 जिंदगियां... जाल तो दूर बंदूक की गोली भी बेअसर!
Updated on
21-11-2022 04:38 PM
गीटेगा : मगरमच्छ इस दुनिया की सबसे शातिर और खतरनाक सरीसृप प्रजातियों में से एक हैं। जंगल में जितना खतरनाक बाघ होता है, पानी में वही आतंक मगरमच्छ का होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नील नदी में एक ऐसा मगरमच्छ है जो किसी आम जलीय जीव से कहीं ज्यादा खतरनाक है। हम बात उस कुख्यात मगरमच्छ की कर रहे हैं जो अब तक 300 से अधिक जिंदगियों को निगल चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब शिकारी इसे पकड़ने पहुंचे तो इस मगरमच्छ ने उनके हर जाल को नाकाम कर दिया।
नील नदी में रहने वाला यह मगरमच्छ करीब छह मीटर लंबा है और इसका वजन एक टन के आसपास है। इस जीव का नाम गुस्ताव (Gustave) है और इसे अफ्रीका के सबसे बड़े सरीसृपों में से एक माना जाता है। गुस्ताव बुरुंडी की तांगानिका झील के पास रहता है जिसकी वजह से स्थानीय लोग हर वक्त खौफ में रहते हैं। गुस्ताव को पकड़ने के लिए दशकों से कई प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ है।
किसी शिकारी के जाल में नहीं फंसा गुस्ताव इस मगरमच्छ को पकड़ने के तमाम प्रयासों में से एक को 'कैप्चरिंग द किलर क्रोक' नाम की टीवी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। लेकिन हर प्रयास की तरह यह भी असफल साबित हुआ। गुस्ताव को पकड़ने के लिए मगरमच्छ शिकारी पैट्रिस फेय ने मिशन को अंजाम दिया था। लेकिन उनके जाल में सिर्फ क्षेत्र के कुछ छोटे मगरमच्छ ही फंसे। रिपोर्ट के अनुसार, गुस्ताव को पकड़ने के लिए टीम ने कई जाल बिछाए लेकिन विशालकाय जीव उनमें से किसी में भी नहीं फंसा।
पानी में मिला पिंजरा, गायब चारा कई बार असफल होने के बाद शिकारियों ने एक आखिरी कोशिश की। उन्होंने जिंदा जानवरों के साथ एक पिंजरा लगाया। इस उम्मीद के साथ कि चारे की लालच में मगरमच्छ उसमें फंस जाएगा। शिकारी यह देखकर हैरान हो गए कि एक तूफानी रात के अगले दिन बकरी पिंजरे से गायब थी और खतरनाक जीव पिंजरे को पानी में खींच ले गया था। हालांकि टीम यह पता करने में नाकाम रही कि पिंजरा तूफान की वजह से टूटा या गुस्ताव उसे तोड़ने में कामयाब रहा। आखिरकार टीम ने अपनी हार स्वीकार कर ली।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…