'पाकिस्तान की अल्लाह ने मदद की', असीम मुनीर ने कबूला भारत के हाथों ऑपरेशन सिंदूर में पिटाई का सच
Updated on
22-12-2025 12:34 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के CDF और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा है कि भारत के साथ मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान अल्लाह ने पाकिस्तान की मदद की थी। पाकिस्तान के नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि उन्होंने भारत से संघर्ष के दौरान अल्लाह की मदद आते महसूस की थी। मुनीर ने यह भाषण 10 दिसम्बर 2025 को दिया था। इसका वीडियो अब जारी किया है जिसे पाकिस्तानी टीवी चैनल ने रविवार को प्रसारित किए। मुनीर के बयान ने ये साबित कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों का हमला कितना घातक था।
मुनीर का दावा- अल्लाह की मदद महसूस की
कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मुनीर ने कुरान की आयत का जिक्र किया- अगल अल्लाह तुम्हारी मदद करता है, तो कोई तुम्हें हरा नहीं सकता। इसके साथ की कहा कि पाकिस्तान को संघर्ष के दौरान अल्लाह की मदद मिली थी। मुनीर ने दावा किया की उन्होंने ऐसी मदद महसूस की थी। मुनीर का यह भाषण सोशल मीडिया पर भी फैल रहा है।
इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह तड़के ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकी लॉन्च पैड पर हमला किया था। जिन आतंकी कैंपों के निशाना बनाया गया उनमें बहावलपुर और मुरीदके जैसे इलाकों में स्थित अड्डे शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों का गढ़ माना जाता है।
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान
इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन दागे जिसे भारत की पहले से अलर्ट पर रही वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम करते हुए पलटवार किया। चार दिनों तक चले संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कई पाकिस्तानी एयर डिफेंस को भी बेकार कर दिया गया। भारत के लगातार हमलों के बाद आखिरकार 10 दिसम्बर को पाकिस्तान के डीजीएमओ की तरफ से युद्धविराम के लिए संदेश आया जिसके बाद दोनों पक्षों ने युद्ध रोकने की घोषणा की।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…