चीन की पनडुब्बियां अब जेएल-3 ICBM के साथ करेंगी गश्त, घर बैठे अमेरिका पर हमला कर सकता है ड्रैगन!
Updated on
20-11-2022 03:44 PM
बीजिंग : चीन लगातार अपनी सेना को मजबूत कर रहा है। पड़ोसियों और पश्चिमी देशों से तनाव का सामना कर रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेना को 'असली युद्ध' की तैयारियों पर फोकस करने का निर्देश भी दे चुके हैं। अब खबर आ रही है कि चीन ने अपनी छह परमाणु-संचालित पनडुब्बियों पर नई, लंबी-दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें लगाई हैं जिनसे चीनी तट के पास से अमेरिकी महाद्वीप को निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया।
चीन की छह जिन-क्लास सबमरीन अब जेएल-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस हो चुकी हैं। यूएस पैसिफिक फ्लीट के हेड एडमिरल सैम पापारो ने वॉशिंगटन में एक कान्फ्रेंस में मिलिट्री रिपोटर्स को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'उनका निर्माण अमेरिका को धमकाने के लिए किया गया है। हम पनडुब्बियों को करीब से ट्रैक कर रहे हैं।' ICBM से लैस चीन की सबमरीन अमेरिका के लिए सीधा खतरा पैदा करती हैं।
पेंटागन ने किया था आगाह पिछले चीन की सेना पर अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा था कि पीएलए नेवी आखिरकार अपने तटों से अमेरिका को निशाना बनाने की क्षमता हासिल कर लेगी। पापारो ने इस बात से इनकार किया कि छह सबमरीन में से किसी ने हवाई के करीब गश्त को अंजाम दिया है। कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस का अनुमान है कि सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली पुरानी बैलिस्टिक मिसाइलों जेएल-2 की रेंज 7200 किमी थी, जिनसे चीनी तट के करीब से अलास्का के कुछ हिस्सों तक हमला किया जा सकता था। अमेरिका के पूर्वी तट को निशाना बनाने के लिए चीनी पनडुब्बियों को हवाई के पूर्वी जल में दाखिल होना पड़ता।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…