पाकिस्तानी सेना ने सच में अपनी तकनीक से लड़ी भारत से लड़ाई? मुनीर का दावा, जानें सच
Updated on
25-12-2025 01:01 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हाल ही में लीबिया का दौरा किया है। लीबिया के सैन्य अफसरों के सामने मुनीर ने अपने हथियारों और JF-17 लड़ाकू विमानों की जमकर तारीफ की। इस दौरान मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान में स्वदेशी तकनीक से हथियार और जेट बने रहे हैं। उन्होंने मई में भारत के साथ हुए चार दिन के संघर्ष के दौरान 90 फीसदी पाकिस्तानी सैन्य तकनीक के इस्तेमाल का दावा पेश किया। असीम मुनीर विदेश में बैठकर सार्वजनिक मंचों से पाकिस्तानी सैन्य तकनीक की बातें कर रहे हैं लेकिन उनके दावों में सच्चाई नहीं है।
असीम मुनीर ने लीबिया में भारत के राफोल जैसे विमानों को नुकसान पहुंचाने और S-400 एयर डिफेंस को भेद देने की बात कही। हालांकि उनके दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं मिलता है। मुनीर के बयानबाजी से ये लगता है कि लीबिया को हथियार बेचने के लिए उनकी ओर से बढ़ा-चढ़ाकर ये बातें कही गई बातें हैं। जमीन पर सच्चाई पाकिस्तान के सीडीएफ असीम मुनीर के इन दावों से उलट है।
झूठें हैं मुनीर के दावे
मई में भारत-पकिस्तान के सैन्य संघर्ष के बाद कई तरह के दावे किए गए हैं। दावों से इतर सैटेलाइट इमेज, मलबे का एनालिसिस और न्यूट्रल रक्षा विशेषज्ञों ने दोनों पक्षों के नुकसान का आंकलन किया है। आंकलन से पता चलता है कि भारत के राफेल, Su-30s, मिराज-2000s और MiG-29s जैसे जेट को नुकसान का सबूत पाकिस्तान नहीं दे सका। पाकिस्तानी हमले से S-400 सिस्टम को भी नुकसान नहीं हुआ। यानी पाकिस्तानी सेना के बढ़त हासिल करने के मुनीर के दावे हवा-हवाई हैं
फ्रांसीसी रक्षा विशेषज्ञों ने खुद ये माना था कि ऐसा कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है कि किसी राफेल को मार गिराया गया हो। ये भी पता चला है कि लड़ाई के दौरान पाकिस्तान ने चीनी मूल की मिसाइलों, ड्रोन, रडार और एवियोनिक्स का इस्तेमाल किया। यह बताता है कि असीम मुनीर के 90 प्रतिशत स्वदेशी सैन्य टेक्नोलॉजी सफेद झूठ है। मुनीर का JF-17 थंडर को अपना विमान बताना भी गलत है। इस जेट को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया गया विमान है। इसमें चीनी तकनीक ज्यादा है।
क्या बोले हैं मुनीर
पाकिस्तान के आर्मी चीफ और सीडीएफ असीम मुनीर ने लीबिया के सैन्य अफसरों के साथ एक बैठक में कहा, 'मई में भारत के साथ लड़ाई में इस्तेमाल की गई 90 फीसदी सैन्य तकनीक पाकिस्तान की थी। पाकिस्तान एयर फोर्स ने स्वदेशी तकनीक से भारत के राफेल, एसयू-30, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए मुश्किल पैदा दी। भारत को रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी हमने भेद दिया।'
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…