डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'एक्टिंग राष्ट्रपति' घोषित किया, मादुरो को अमेरिका ने किया था अरेस्ट
Updated on
12-01-2026 12:24 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'एक्टिंग राष्ट्रपति' घोषित कर दिया है। इसी महीने अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोल मादुरो को एक हमले के बाद पकड़ लिया था और उनके खिलाफ अब अमेरिका में ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। ट्रंप ने मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि अमेरिका अब वेनेजुएला को कंट्रोल करेगा और अब उन्होंने खुद को 'एक्टिंग राष्ट्रपति' घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट करते हुए डिजिटल रूप से बदली हुई तस्वीर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया गया है कि वह "वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति" हैं।
हालांकि, वेनेजुएला की अंतरिम लीडरशिप देश के अंदर वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस और संवैधानिक उत्तराधिकार प्रक्रिया के जरिए स्थापित की गई थी, न कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कार्यकारी अधिकार संभालने से। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को भला किसी और देश की संप्रभुता से क्या मतलब। ट्रुथ सोशल पर प्लेटफॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप ने विकिपीडिया के ऑफिशियल पेज के साथ यह एडिट की हुई इमेज पोस्ट की है, जिसमें उनका ऑफिशियल पोर्ट्रेट इस्तेमाल किया गया है। इसके नीचे "वेनेजुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट" लिखा हुआ है।
ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' घोषित किया खुद को वेनेजुएला का राष्ट्रपति घोषित करने के अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने मियाक में मार्को रूबियो के क्यूबा के राष्ट्रपति बनने के विचार को भी मजाक में सही बताया। मार्को रूबियो अमेरिका के विदेश मंत्री हैं। ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें ऐसे दावे किए गए थे और कैप्शन में लिखा था, "मुझे यह अच्छा लग रहा है।" दूसकी तरफ निकोलस मादुरो के राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद प्रशासन के कामकाज को संभालने और देश को संभालने के लिए वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने संवैधानिक बाधाओं का हवाला देते हुए, उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को मदुरो को हटाए जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका संभालने का आदेश दिया था। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।
अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला किया था और राजधानी काराकास से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पूरे बदलाव के दौरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेनेजुएला को "चलाएगा" ताकि "तेल का प्रवाह शुरू हो सके।" फिर 4 जनवरी को उन्होंने घोषणा की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका वेनेजुएला का "प्रभारी" है। हालांकिस विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को संकेत दिया था कि अमेरिका का वेनेजुएला को सीधे कंट्रोल करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी हित जब तक पूरे नहीं होंगे, तक तक अमेरिका ही वेनेजुएला को कंट्रोल करेगा।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…