Select Date:

1971 भारत-पाक युद्ध पर जनरल कमर जावेद बाजवा का बड़ा दावा, ‘सरेंडर’ पर खड़ा हो सकता है विवाद

Updated on 25-11-2022 08:41 PM

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल अंतिम दौर में है। इसी बीच उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र किया है, जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने दावा किया है कि युद्ध के दौरान केवल 34 हजार पाकिस्तान सैनिकों ने ही सरेंडर किया था। बाजवा का कहना है कि पाकिस्तान की सेना का बीते 6 सालों से कमांडर रहना उनके लिए गर्व की बात है।

समाचार के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल बाजवा ने कहा, 'पूर्वी पाकिस्तान का संकट सैन्य नहीं राजनीतिक असफलता थी। लड़ने वाले सैनिकों की संख्या 92 हजार नहीं, बल्कि 34 हजार ही थी। अन्य अलग-अलग सरकारी विभागों से थे।' एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान टडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने कहा कि ये 34 हजार लोग भारतीय सेना के ढाई लाख और 2 लाख प्रशिक्षित मुक्ति वाहिनी का सामना कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी बहादुरी से लड़े। बाजवा ने कहा कि इन बहादुर गाजियों और शहीदों की कुर्बानियों को देश ने अब तक नहीं माना, जो कि एक बड़ा अन्याय है।

क्या हुआ था 1971 युद्ध के दौरान?
16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के चीफ मार्शल लॉ एडमिनिस्ट्रेटर और पाकिस्तानी सैन्य बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने समर्पण के दस्तावेजों पर दस्तखत किए थे। ठीक 50 साल दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण हुआ था। उस दौरान पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय बलों के सामने हथियार डाल दिए थे। इसके बाद नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ।

लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख नियुक्त
भाषा के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख और वरिष्ठतम लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को बृहस्पतिवार को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया। इसके साथ ही तख्तापलट की आशंका वाले देश पाकिस्तान में इस शक्तिशाली पद पर नियुक्ति को लेकर काफी समय से जारी अटकलों पर विराम लग गया। पाकिस्तान में सुरक्षा और विदेश नीति के मामले में सेना का काफी दखल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
Advt.