'पाकिस्तान के शुक्रगुजार': असीम मुनीर गाजा में ऐसा क्या करने जा रहे जिस पर खुश हुआ अमेरिका, जमकर तारीफ
Updated on
20-12-2025 01:21 PM
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान के तहत गाजा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल पर पाकिस्तान के रुख की अमेरिका ने तारीफ की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, हम पाकिस्तान के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने इसका हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया है या कम से कम इससा हिस्सा बनने पर विचार करने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 20 सूत्री गाजा प्लान में युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी इलाके में ट्रांजिशन कार्यकाल के दौरान मुस्लिम बहुसंख्यक देशों से सैनिकों को भेजने की बात कही गई है। पाकिस्तान ने अभी तक सैनिक भेजने पर फैसला नहीं किया है लेकिन उसने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि वह इस पर विचार कर रहा है।
पाकिस्तान के साथ चल रही बातचीत
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को कहा है कि उन्हें भरोसा है कि कई देश इस फोर्स का हिस्सा बनेंगे। रुबियो ने कहा कि पाकिस्तान और सेना भेजने वाले दूसरे संभावित देशों के साथ बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कई ऑपरेशनल डिटेल्स अभी तय नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो जिन देशों से हमने बात की है, जो जमीन पर मौजूद रहना चाहते हैं, वे खास तौर पर जानना चाहते हैं कि मैंडेट क्या है, फंडिंग का तरीका कैसा दिखेगा।
उन्होंने आगे कहा, निश्चित रूप से पाकिस्तान सहमत होता है तो वह अहम है, लेकिन मुझे लगता है कि वहां पहुंचने से पहले हमें उन्हें कुछ और जवाब देने होंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) में सैनिक भेजने पर फैसला अभी लंबित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ISF में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में हमने अभी तक फैसला नहीं किया है।
मुनीर और ट्रंप में मुलाकात की अटकलें
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान के CDF और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ट्रंप के साथ बातचीत के लिए वॉशिंगटन जा सकते हैं, जहां गाजा स्टेबिलाइजेसन फोर्स एक प्रमुख मुद्दा होगा। हालांकि, अंद्राबी ने रिपोर्ट का खंडन किया और कहा कि हम ऐसी किसी यात्रा की स्थिति में पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करेंगे। वॉइट हाउस ने भी कहा कि मुनीर और ट्रंप के बीच कोई बैठक तय नहीं है। वॉइट हाउस के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर अरब न्यूज से कहा कि मुनीर के साथ कोई बैठक इस समय 'राष्ट्रपति के कैलेंडर में नहीं है।'
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…