कनाडा में भारतीय छात्र शिवांक की हत्या, टोरंटो कैंपस के पास दिनदहाड़े मारी गई गोली
Updated on
26-12-2025 01:14 PM
ओटावा: कनाडा में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। टोरंटो में यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े उनकी हत्या की गई है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास गोलीबारी में 20 साल के भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की मौत की जानकारी देते हुए इस घटना पर दुख जताया है। टोरंटो पुलिस ने कहा है कि उसकी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
भारत के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'हम कनाडा में टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास एक दुखद गोलीबारी की घटना में युवा भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। दूतावास इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जरूरी सहायता दे रहा है।'
पुलिस का आया बयान
टोरंटो पुलिस ने बताया कि शिवांक अवस्थी को मंगलवार को हाइलैंड क्रीक ट्रेल ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में गोली मारी गई। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तब शिवांक दम तोड़ चुके थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
शिवांक की हत्या से टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी के छात्रों में डर और गुस्सा है। रेडिट पर पोस्ट में एक छात्र ने बताया कि शिवांक अवस्थी तीसरे साल के लाइफ साइंसेज के छात्र थे। कैंपस वैली के अंदर उनको गोली मारे जाने से सुरक्षा के बारे में छात्रों के बीच चिंता पैदा हो गई है। छात्रों का कहना है कि अब वह कैंपस में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शिवांक अवस्थी टोरंटो स्कारबोरो यूनिवर्सिटी की चीयरलीडिंग टीम के सदस्य थे। उनकी मौत पर टीम ने कहा, 'हम अपने प्यारे शिवांक अवस्थी के अचानक चले जाने से बहुत दुखी और सदमे में हैं। यह याद करते हुए कि कैसे वह अपने प्रोत्साहन और समर्थन से अभ्यास के दौरान सभी का हौसला बढ़ाते थे।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…