पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने सगे भाई के बेटे से करवाई बेटी की शादी, भतीजे को बनाया दामाद
Updated on
30-12-2025 01:40 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अपने भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दी है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने पुष्टि की है कि असीम मुनीर ने अपने भाई के बेटे से अपनी बेटी का निकाह करवाया है। पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है कि असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने ही परिवार में किया है। वहीं एक और पत्रकार राजा मुनीब ने कहा है कि "फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने भाई कासिम मुनीर के बेटे से करवा दी है। ये दोनों सगे भाई हैं और रावलपिंडी में ये शादी हुई है।"
जाहिद गिश्कोरी ने अपने वीडियो में कहा है कि "ये शादी पिछले हफ्ते रावलपिंडी में हुई है। और मेरे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक ये शादी उनके भाई के बेटे के साथ हुई है।" उन्होंने कहा है कि "ये एक हाई प्रोफाइल शादी थी और उनके भतीजे पहले पाकिस्तान सेना में ही कैप्टन थे और उनका नाम अब्दुर रहमान है और वो सैयद कासिम मुनीर के बेटे हैं।" उन्होंने कहा कि "असीम मुनीर की चार बेटियां हैं और ये उनकी तीसरी बेटी की शादी थी। उनकी बेटी का नाम माहनुर है।"
असीम मुनीर ने भतीजे से करवाई बेटी की शादी पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने आगे जानकारी देते हुए कहा है कि "असीम मुनीर के भतीजे, जिनसे उन्होंने अपनी बेटी की शादी करवाई है, वो पहले सेना में कैप्टन थे, लेकिन बाद में वो सिविल सर्विसेज में चले गये। पाकिस्तान में सेना के अधिकारियों के लिए सिविल सर्विसेज में कोटा होता है। और अब वो असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "इस शादी में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के साथ साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा, शादी में कई रिटायर्ड जनरल और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी इस शादी में शामिल हुए थे।"
जाहिद गिश्कोरी ने इसके अलावा खुलासा करते हुए कहा कि "संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति इस शादी में शरीक नहीं हुए थे।" उन्होंने कहा कि "मेरे पास विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी है कि यूएई के राष्ट्रपति शादी में शामिल नहीं हुए थे। लेकिन इस शादी में 400 से ज्यादा मेहमान थे, लेकिन इस फंक्शन को काफी गुप्त रखा गया था, जिसके पीछे सुरक्षा की वजहें हैं।"
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…