अफसोस है मुझे भारत की मिसाल देनी पड़ती है... इमरान ने फिर दिल खोलकर की हिंदुस्तान की तारीफ
Updated on
20-11-2022 03:42 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित किया। पिछली कई बार की तरह इस बार भी इमरान ने शहबाज सरकार को घेरने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने भारतीय विदेश नीति की मिसाल देते हुए पाकिस्तान सरकार को 'गुलाम' करार दिया। अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से वह लगातार रूस से तेल खरीदने के लिए भारत की तारीफ कर चुके हैं।
भारत की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा, 'अफसोस है कि मुझे हिंदुस्तान की मिसाल देनी पड़ती है। वह हमारे साथ ही आजाद हुआ था, सिर्फ उस मुल्क के फैसले और विदेश नीति देख लें, आजाद विदेश नीति। वह खड़ा हो गया कि हम रूस से तेल खरीदेंगे। हमारा अमेरिका के साथ गठबंधन है क्वाड में लेकिन तेल हम रूस से लेंगे क्योंकि हमारे लोगों को सस्ते तेल की जरूरत है। हम अपने लोगों पर महंगाई का बोझ नहीं डाल सकते। वे खड़े हो गए, अमेरिका नाराज हुआ लेकिन आखिरकार अमेरिका को मानना पड़ा।''इन गुलामों को शर्म नहीं आती...'
इमरान आगे बोले, 'हमने भी यही किया था, लेकिन ये गुलाम जो ऊपर बिठाए गए हैं, जो साजिश के तहत आए हैं, सात महीने हो गए इनको शर्म नहीं आई कि लोग महंगाई में डूब गए हैं लेकिन इन्होंने रूस से तेल नहीं लिया।' यह पहली बार नहीं है जब इमरान ने शहबाज सरकार की आलोचना करने के लिए भारत की तारीफ की है। पिछले महीने इमरान खान ने रूस से तेल खरीदने के सवाल पर यूरोप को करारा जवाब देने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के लिए कहा था, 'वह हिंदुस्तान के मंत्री हैं लेकिन मैं उनकी प्रशंसा करता हूं।'
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…