चीन में 12 दिनों से गोल-गोल चक्कर लगा रही भेड़ें कयामत का इशारा? लोग कह रहे यहीं से खुलेगा नरक का दरवाजा
Updated on
19-11-2022 05:16 PM
बीजिंग: चीन के भीतरी मंगोलिया के क्षेत्र में भेड़ों का एक झुंड पिछले दो सप्ताह से लगतार घूमे जा रहा है। भेड़ें इस दौरान रुक भी नहीं रही हैं। ये किसी जॉम्बी की तरह बस चले जा रही हैं। CCTV फुटेज से पता चला है कि पेन नंबर 13 में रहने वाला झुंड लगभग दो सप्ताह से गोल-लोग चक्कर लगा रहा है। भेड़ों का यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस खौफनाक फुटेज को देख कर कई लोग डरे हुए हैं। वह इसे 'प्रलय का संकेत' मान रहे हैं। इन भेड़ों की मालकिन मिआओ ने कहा कि जानवरों का अजीबोगरीब व्यवहार कुछ भेड़ों से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे पूरा झुंड घूमने लगा।
मिआओ के फार्म पर भेड़ों के 34 बाड़े हैं। लेकिन 13वें नंबर के बाड़े की भेड़ों का ही ये अजीबोगरीब व्यवहार देखने को मिला है। कुछ का मानना है कि यह भेड़ों का सामान्य व्यवहार है, लेकिन दूसरों को लगता है कि इन अजीबोगरीब हरकतों के पीछे कुछ और भी खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर भेड़ों के घूमने का वीडियो जब आया तो कुछ लोग इसे कयामत के संकेत की तरह देखने लगे। एक यूजर ने इसे सर्वनाश की मंगोलियाई भेड़ के रूप में बताया। वहीं, दूसरे ने कहा, 'अभी नहीं, सर्वनाश का रहस्य बचा है।'
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…