अफगान सीमा पर भिड़े तालिबान और पाकिस्तानी सैनिक, डूरंड लाइन पर रात भर चलीं गोलियां, तनाव चरम पर
Updated on
21-11-2022 04:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीमा डूरंड लाइन पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव का मुख्य कारण है। रविवार को एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी पक्त्या प्रांत में सीमा के दोनों ओर से सैन्य बलों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं जिसमें कई लोग हताहत हुए। पिछले साल काबुल पर कब्जे के बाद से डूरंड लाइन तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव की मुख्य वजह बनी हुई है। अक्सर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प की खबर आती रहती है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं जिसमें दो बच्चे और तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हुई है और चार घायल हुए हैं। हताहतों का सटीक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। यह झड़प अफगानिस्तान के पक्त्या प्रांत के डांड-ए-पाटन इलाके और पाकिस्तान के बारोकाई इलाके में हुई है।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…