इजरायली सेना ने सोमालीलैंड में कदम रखा तो तबाही मचा देंगे, हूतियों का ऐलान, दी खुली धमकी
Updated on
29-12-2025 12:37 PM
सना: यमन के बड़े हिस्से पर काबिज हूती विद्रोहियों ने इजरायल को सोमालीलैंड से दूर रहने की चेतावनी दी है। हूती नेता ने कहा है कि सोमालीलैंड में इजरायली मौजूदगी को मिलिट्री टारगेट मानते हुए हमले किए जाएंगे। हूतियों की ओर से यह धमकीभरा बयान इजरायल के सोमालीलैंड को देश के तौर पर मान्यता देने के फैसले के विरोध में आया है। सोमालिया से अलग हुए हिस्से सोमालीलैंड को मान्यता का अरब और अफ्रीका के ज्यादातर देशों ने विरोध किया है। हूतियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इजरायल को हमले की धमकी दे डाली है।
हूती प्रमुख अब्दुलमलिक अल हूती ने अपने बयान में कहा है कि हम सोमालीलैंड में किसी भी इजरायली मौजूदगी को अपनी सशस्त्र सेनाओं के लिए एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं। यह सोमालिया और यमन के खिलाफ आक्रामकता है और हम इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में हम यहां इजरायली सेना को रोकेंगे।
इजरायल का फैसला खतरनाक
हूती प्रमुख ने कहा कि इजरायल का सोमालीलैंड को मान्यता देना एक खतरनाक फैसला है। यह यमन, सोमालिया और उसके अफ्रीकी पड़ोस के देशों के अलावा लाल सागर और लाल सागर के दोनों किनारों पर स्थित देशों को निशाना बनाने वाला एक शत्रुतापूर्ण रुख है। ऐसे में हम इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे।सोमालीलैंड साल 1991 में सोमालिया से अलग हुआ था। अदन की खाड़ी के पास रणनीतिक स्थान पर स्थित इस क्षेत्र की अपनी करेंसी, पासपोर्ट और सेना है। इसके बावजूद दुनिया ने उसे देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है। इजरायल पहला देश है, जिसने आधिकारिक तौर पर सोमालीलैंड को देश माना है।
हूती क्यों खफा
इजरायल के सोमालीलैंड पर फैसले का दुनिया के बड़े हिस्से ने विरोध किया है। हूतियों के ज्यादा आक्रामक होने की वजह उसका इजरायल के साथ तनाव है। बीते कुछ वर्षों में खासतौर से अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद इजरायल और हूती आमने-सामने हैं। इजरायल ने कई बार यमन में हूतियों पर हवाई हमले किए हैं।
क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि सोमालीलैंड के साथ मेल-मिलाप इजरायल को लाल सागर तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगा। ससे वह यमन में हूती विद्रोहियों पर ज्यादा तेज हमले करने में सक्षम होगा। ऐसे में हूतियों की चिंता बढ़ती है क्योंकि लाल सागर में उसके लड़ाके इजरायल और अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बनते रहे हैं।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…