अमेरिका में दो हेलीकॉप्टरों ने एक-दूसरे को मारी टक्कर, हवा में भिडंत देख सहमे लोग, वीडियो
Updated on
29-12-2025 12:43 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा मे दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हवा में हुई इस टक्कर से एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अटलांटिक काउंटी के एक छोटे से एयरफील्ड हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के ऊपर हुई। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर बेकाबू होकर नीचे गिरते हुए और फिर उससे घना काला धुआं उठते हुए दिख रहा है।
एपी के मुताबिक, हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रील ने बताया कि बचाव दल सुबह करीब 11 बजे दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने पर मौके पर पहुंचा। पुलिस और फायर क्रू ने हेलीकॉप्टर में लगी आग को बुझाया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि एनस्ट्रॉम F-28A हेलीकॉप्टर और एनस्ट्रॉम 280C हेलीकॉपर के बीच हवा में टक्कर हुई है। हादसे के वक्त दोनों विमानों में सिर्फ पायलट ही सवार थे। एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है।
हादसे की होगी जांच
फ्रिएल ने कहा कि FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेंगे। FAA और NTSB के पूर्व दुर्घटना जांचकर्ता एलन डीहल ने कहा कि जांचकर्ता शायद सबसे पहले दोनों पायलटों के बीच किसी भी बातचीत की समीक्षा करेंगे। यह देखेंगे कि क्या वे एक-दूसरे को देख पा रहे थे।डीहल ने कहा कि हवा में होने वाली टक्करें देखने और बचने में विफलता के कारण होती हैं।दुर्घटना स्थल के पास एक कैफे के मालिक सैल सिलिपिनो ने बताया कि पायलट उस रेस्टोरेंट में नियमित रूप से आते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने और दूसरे ग्राहकों ने हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरते देखा। इसके कुछ ही सेकंड बाद हेलीकॉप्टर नीचे की ओर घूमने लगा और फिर दूसरा हेलीकॉप्टर भी तेजी से जमीन पर गिर गया।
लोगों ने बताया खौफनाक मंजर
हैमोंटन निवासी डैन डेमेशेक ने NBC10 को बताया कि वह जिम से निकल रहे थे। इसी समय उन्होंने जोरदार आवाज सुनी और दो हेलीकॉप्टरों को बेकाबू होकर घूमते देखा। पहला हेलीकॉप्टर सीधा से उल्टा हो गया और घूमते हुए हवा से नीचे गिरने लगा। फिर दूसरे हेलीकॉप्टर से फिर कुछ टूटने आवाज आई और फिर वह हेलीकॉप्टर भी गिर गया। हैमंटन, न्यू जर्सी के दक्षिणी हिस्से में अटलांटिक काउंटी में करीब 15,000 लोगों का एक कस्बा है, यह फिलाडेल्फिया से 56 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…