नेपाल में नई सरकार के लिए हो रहा मतदान, 1.7 करोड़ मतदाता केपी ओली या देऊबा में करेंगे फैसला
Updated on
20-11-2022 03:38 PM
काठमांडू: नेपाल में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। रविवार की सुबह से ही मतदान शुरू हुआ। यहां लोग अपने सांसदों और सात राज्यों की विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। नेपाल के चुनाव आयोग के मुताबिक 17,988,570 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं। चुनाव के लिए कुल 10,892 पोलिंग स्टेशन और 22,227 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। सिविल सेवक, सुरक्षा कर्मियों, कैदियों और वृद्धाश्रमों में रहने वालों को वोट देने के लिए 141 अस्थायी बूथ बनाए गए हैं।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 3 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेशनल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के कर्मी शामिल हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय का कहना है कि इसके साथ 1 लाख 15 हजार अस्थाई पुलिस भर्तियों से भी उन्हें मदद दी जा रही है। यह चुनाव विधायिका का कार्यकाल पूरा होने के बाद हो रहा है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सदन को दो बार भंग करने का प्रयास किया था।
कितनी सीटों पर होंगे चुनाव नेपाल में लोकसभा की 275 सीटें हैं। सात प्रातीय विधानसभाओं में 550 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए 11,543 उम्मीदवार मैदान में हैं। आयोग के मुताबिक कुल 2,412 उम्मीदवार FPTP सिस्टम से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 2,187 पुरुष और 225 महिलाएं हैं। 3,224 उम्मीदवार लोकसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा के 165 सीटों पर प्रत्यक्ष मतदान होगा, जबकि शेष 110 को अनुपातिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुना जाएगा।त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान
मतदान खत्म होने के साथ ही तुरंत वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। लेकिन परिणाम आने में वक्त लगेगा। नेपाल चुनाव को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि एक त्रिशंकु सरकार बन सकती है, जो नेपाल को एक राजनीतिक स्थिरता नहीं दे सकेगी। नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने मतदान की पूर्व संध्या पर कहा कि सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार आचार संहिता का पालन कर रहे हैं।
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…