Select Date:

H-1B वीजा पर क्‍यों बढ़ी भारतीयों की टेंशन, अमेरिकी दूतावास ने जारी किया वर्ल्डवाइड अलर्ट, जानें सब

Updated on 26-12-2025 01:09 PM
वॉशिंगटन: भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी का सबसे अहम जरिया H-1B वीजा कार्यक्रम को लेकर नए चीजें सामने आई हैं। भारत में अमेरिकी दूतावास ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए वर्ल्डवाइड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अमेरिकी विदेश विभाग ने सभी वीजा आवेदकों के सोशल मीडिया अकाउंट को जांचने के अपने स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल को बढ़ाया है। अलर्ट में कहा गया है कि यह कवायद H-1B कार्यक्रम का दुरुपयोग रोकने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा है, साथ ही इससे अमेरिकी कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं को भर्ती करने में मदद मिलेगी। हालांकि दूतावार के दावे के उलट इससे भारतीय की चिंता बढ़ी हुई है क्योंकि इस स्क्रीनिंग से कई तरह की दिक्कतें आवेदकों के सामने आ रही हैं। वहीं कंपनियों में भी एक हड़बड़ी दिख रही है।

अमेरिकी दूतावास के इस वर्ल्डवाइड अलर्ट की घोषणा 22 दिसंबर को की गई है। यह सभी H-1B और H-4 आवेदकों पर लागू होता है। अब कांसुलर अधिकारी स्टैंडर्ड वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रिया के हिस्से के रूप में ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा करेंगे। इसमें आवेदक की पृष्ठभूमि को वेरिफाई करने के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल, सार्वजनिक डिजिटल फुटप्रिंट और ऑनलाइन समीक्षा शामिल है।

कंपनियों में चिंता

इस अलर्ट के बाद एपल, गूगसल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने वीजा कर्मचारियों को यात्रा ना करने के लिए कहा है। कंपनियों ने अपने वीजा कर्मचारियों को मेमो भेजकर यात्रा ना करने की चेतावनी दी है। एपल की इमिग्रेशन टीम ने कहा है कि जिन कर्मचारियों के पास वैध H-1B वीजा स्टैम्प नहीं है, वे फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचें।माइक्रोसॉफ्ट ने H-1B/H-4 पर कर्मचारियों से कहा कि नए सोशल मीडिया स्क्रीनिंग के कारण वीजा अपॉइंटमेंट रीशेड्यूलिंग और स्टैम्पिंग में देरी हो रही है। कंपनी ने इसे तेजी से बदलती स्थिति बताया है। कंपनी ने कहा है कि जो कर्मचारीअमेरिका से बाहर हैं, वह अपने वर्तमान वीजा की समय सीमा समाप्त होने से पहले लौट आएं।

वीजा एप्लीकेशन लिए जा रहे हैं

इस अलर्ट के साथ ही ये भी बताया गया है कि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास H-1B और H-4 नॉन-इमिग्रेंट वीजा एप्लीकेशन स्वीकार करना और प्रोसेस करना जारी रखे हुए हैं। दूतावास ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे जितनी जल्दी हो सके अप्लाई करें। साथ ही इन वीजा कैटेगरी की प्रोसेसिंग में ज्यादा समय लगने के लिए भी आवेदक तैयार करें।माइक्रोसॉफ्ट ने H-1B/H-4 पर कर्मचारियों से कहा कि नए सोशल मीडिया स्क्रीनिंग के कारण वीजा अपॉइंटमेंट रीशेड्यूलिंग और स्टैम्पिंग में देरी हो रही है। कंपनी ने इसे तेजी से बदलती स्थिति बताया है। कंपनी ने कहा है कि जो कर्मचारीअमेरिका से बाहर हैं, वह अपने वर्तमान वीजा की समय सीमा समाप्त होने से पहले लौट आएं।

वीजा एप्लीकेशन लिए जा रहे हैं

इस अलर्ट के साथ ही ये भी बताया गया है कि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास H-1B और H-4 नॉन-इमिग्रेंट वीजा एप्लीकेशन स्वीकार करना और प्रोसेस करना जारी रखे हुए हैं। दूतावास ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे जितनी जल्दी हो सके अप्लाई करें। साथ ही इन वीजा कैटेगरी की प्रोसेसिंग में ज्यादा समय लगने के लिए भी आवेदक तैयार करें।
H1b वीजा की बात की जाए तो यह अमेरिका में टेक, हेल्थकेयर, फाइनेंस, एजुकेशन, स्पेस जैसे सेक्टर्स में काम करने के लिए कुशल कामगारों की भर्ती के लिए जारी किया जाता है। हर साल सिर्फ 65 हजार H-1B वीजा ही जारी होते हैं। 20 हजार वीजा अलग से उन लोगों के लिए रिजर्व होते हैं, जिन्होंने अमेरिकी यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
Advt.