ऋषि सुनक को देखते ही लिपट गए जेलेंस्की! पहली बार यूक्रेन पहुंचे नए ब्रिटिश PM
Updated on
20-11-2022 03:43 PM
कीव : ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले कीव दौरे पर शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सुनक ने यूक्रेन के लिए 50 मिलियन पाउंड के नए रक्षा सहायता पैकेज की पुष्टि की। इस पैकेज में 125 एंटी-एयरक्राफ्ट गन और ईरान के खतरनाक ड्रोन को काउंटर करने वाली टेक्नोलॉजी शामिल है। पैकेज में ब्रिटेन दर्जनों रडार और एंटी-ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता भी यूक्रेन को देगा। जेलेंस्की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुनक के साथ मीटिंग की पुष्टि की है।
वीडियो में भारी बर्फबारी के बीच जेलेंस्की और ऋषि सुनक एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने पोस्ट में कहा, 'युद्ध के शुरुआती दिनों से यूक्रेन और ब्रिटेन सबसे मजबूत सहयोगी रहे हैं।' उन्होंने लिखा, 'आज की मीटिंग के दौरान, हमने अपने देशों और वैश्विक सुरक्षा दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।' सुनक ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रिटेन जानता है कि आजादी के लिए लड़ने का मतलब क्या होता है।'
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…